यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में महिला के मोबाइल पर लगातार अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर परेशान करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से उसकी पत्नी के मोबाइल पर लगातार अभद्र और अश्लील सामग्री भेजी जा रही है, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। आरोप है कि आरोपी जानबूझकर इस तरह की हरकत कर परिवार को परेशान कर रहा है। बूड़िया थाना पुलिस का कहना है कि अश्लील संदेश भेजने वाले की तलाश की जा रही है। संवाद