फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टैबलेट देने के लिए जुटाई जा रही विद्यार्थियों की संख्या

Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नए सत्र में राजकीय विद्यालयों में 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट देने के लिए विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने सभी राजकीय स्कूलों की 10वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी मांगी है।
विद्यार्थियों को टैबलेट का उपयोग करने के लिए सिम भी दिलवाए जाने हैं। इसकी सभी विद्यार्थियों की जानकारी मांगी जा रही है। सिम विद्यार्थियों की आईडी पर जारी होंगे। फिलहाल विभाग ने पिछले सत्र में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार टैबलेट की मांग की है। पिछले साल 10वीं में करीब 6500 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। इस बार 10वी के विद्यार्थियों के लिए आठ हजार टैबलेट रिर्जव रखने की विभाग की योजना है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस बार 10वीं में विद्यार्थियों की संख्या 7500 से ज्यादा हो सकती है। फिलहाल स्कूलों में प्रवेश उत्सव चल रहा है। हर दिन अभिभावक बच्चों के लिए दाखिले करवा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पिछले सत्र में दसवीं में करीब 5600 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। इनमें से करीब 2500 टैबलेट विद्यार्थियों से वापस लिए गए हैं। शेष विद्यार्थियों के पास हैं।
यह वे विद्यार्थी हैं जो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। इन विद्यार्थियों को 11वीं में टैबलेट दिए जाने हैं। इसलिए इनसे टैबलेट वापस नहीं लिए हैं। इसके अलावा करीब 600 खराब हो गए हैं। विद्यार्थियों से वापस मिले टैबलेट में कई तरह की तकनीकी परेशानियां हैं। खराब होने के कारण विभाग के पास टैबलेट की कमी हो गई है। फिलहाल विभाग के पास पड़े टैबलेट विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे हैं।

एप पर होगी सिम की डिमांड

विद्यार्थियों को प्रतिदिन 4जी व 5जी का दो जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसका खर्च विभाग की ओर से वहन किया जाता है। इसके लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया। सिम के लिए स्कूल स्तर से आवेदन किया जाना है। इसके लिए शिक्षक विभाग के अवसर एप पर विद्यार्थियों के नाम से सिम के लिए डिमांड भेजेंगे। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि स्कूल में आकर विद्यार्थियों को सिम मुहैया करवाएंगे। विभाग ने सभी स्कूलों के अध्यापकों को इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ई-अधिगम के तहत दसवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम दिए जाते हैं। अभी प्रवेश उत्सव चल रहा है और दाखिले किए जा रहे हैं। दाखिले पूरे होने के बाद विद्यार्थियों की सही संख्या का पता चल पाएगा। फिलहाल नौवीं से 10वीं में आए विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी स्कूलों से ली जा रही है। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें