फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिजिटल विजिटिंग कार्ड के बारे में दी जानकारी

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। डिजिटल मार्केटिंग के इस दौरान में काम संबंधी सभी जानकारी ऑनलाइन व डिजिटल उपलब्ध हैं। ऐसे में हम अपना विजिटिंग कार्ड भी डिजिटली तैयार कर सकते हैं। डिजिटल विजिटिंग कार्ड डिजाइन व साझा करना बहुत आसान है। यह बात महाराजा अग्रसेन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. करुणा ने डिजिटल टूल्स की सात दिवसीय कार्यशाला के दौरान कही।
कॉलेज में यह कार्यशाला 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई है। कार्यशाला संयोजक और मुख्य वक्ता प्रो. गौरव बरेजा ने कहा कि प्रौद्योगिकी की ओर बढ़ना व समय के साथ उपयोगी रहना बेहद जरूरी है। यह एक प्रतिस्पर्धात्मक युग है और हमें बाजार के लिए उपयोगी बने रहने के लिए अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखनी चाहिए। डिजिटली काम करने के लिए कई टूल आसानी से उपलब्ध हैं और उन पर कार्य करना बहुत आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन विजिटिंग कार्ड बनाने के लिए टूल के बारे बताया। यह टूल हमें एक रचनात्मक कार्ड डिजाइन करने का अवसर देता है। जिसमें जगह की कोई कमी नहीं होती है और मन चाहे बटन जोड़ने का विकल्प होता है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे भौतिक रूप में अपने साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें