फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने ली स्वदेशी अपनाने की शपथ

Sun, 25 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




साढौरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहडपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को स्वदेशी सामान अपनाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद विद्यालय की ओर से मैराथॉन करवाई गई। इस दौड़ में विद्यार्थियों, शिक्षकों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य राम कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान प्राचार्यने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का संघर्ष सभी भारतीयों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नेताजी के जीवन, उनके साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के बारे बताया। विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन की बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नेताजी के आदर्शों को अपनाने तथा देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा न करने और हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संजीव कुमार, बलविंद्र सिंह, मानसिंह, राजेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें