फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भागीदारी में एनएसएस की अहम भूमिका : कोमल सैनी

Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। एनएसएस की गतिविधियों में भाग लेने से सामुदायिक भागीदारी जुटाने के विद्यार्थियों के कौशल में महत्वपूर्ण वृद्धि होती है। इससे विद्यार्थियों के नेतृत्व के गुण एवं सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

सरांवा गांव की सरपंच कोमल सैनी ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएनएस शिविर के समापन पर यह बात कही। एनएसएस प्रभारी रणजीत सिंह व संदीप सैनी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर में सफाई के अलावा पौधरोपण भी किया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अमन सैनी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें