फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
बीएलओ को दिशा निर्देश देते चुनाव अधिकारी - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए शेड्यूल के बाद विश्राम गृह में मतदाता सूची अपडेट कार्य के लिए बीएलओ व आंगनबाड़ी वर्करो को प्रशिक्षित किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव आयोग यमुनानगर से आए कानूनगो सुरेश कुमार ने उपस्थित सभी बीएलओ व आंगनबाड़ी वर्करों को साढौरा नगरपालिका के बने 13 वॉर्ड में ड्यूटी लगाकर उनको वॉर्डबन्दी के हिसाब से भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए प्रारंभिक नामावली बनाने दिशा निर्देश दिए। वर्तमान में विधान सभा चुनाव के लिए तैयार किए गए मतदाता सूची के आधार पर ही निगम क्षेत्र के मतदाता नामावली सूची तैयार किया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित हो गई हैं। नपा सचिव निशा शर्मा ने तय समयावधि में काम पूर्ण करने पर बल दिया है सभी बीएलओ कार्य को पूरी गंभीरता के साथ सर्वेक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

प्रारंभिक नामावली तैयार करने जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें मतदाता सूची के साथ नए वार्ड परिसीमन का नक्शा भी दिखा दिया गया है। ताकि सर्वे के दौरान किसी तरह की चूक न हों। कर्मचारी नक्शे को आधार मानते हुए मतदाता सूची का मिलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें