फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब ट्रेनों के बारे में डिजिटल डिस्पले से मिलेगी जानकारी

Tue, 07 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों की स्थिति जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश पर ही सभी ट्रेनों की समय सारिणी दिखाई देगी। इसके लिए रेलवे ने स्टेशन पर डिजिटल डिस्पले समय सारिणी लगाई है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आने का समय सहित प्लेटफार्म की संख्या भी पता चल जाएगा। डिस्पले लगने से यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों को भी सुविधा होगी।

पहले स्टेशन पर यात्रियों को टिकट लेने के लिए दूसरी तरफ जाकर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेनी पड़ती थी। इसके बाद वापस आकर टिकट लेनी पड़ती थी। जिस कारण यात्रियों को दिक्कत होती थी। ऐसे में यात्री टिकट खिड़की पर ही ट्रेन की स्थिति को लेकर पूछताछ करने लगते थे। जिस कारण रेलवे कर्मचारियों के साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी होती थी।
विज्ञापन


वहीं समय लगने के कारण टिकट घर यात्रियों की लाइन लग जाती थी। परंतु अब यात्रियों को अपनी ट्रेन की जानकारी टिकट घर में ही मिल जाएगी। रेलवे ने टिकट घर पर प्रतिक्षालय में डिजिटल समय सारिणी लगाई है। यह समय सारणी कंप्यूटर से ऑपरेट होती है। जिससे यात्रियों को ट्रेनों की वर्तमान स्थिति, देरी से चलने रद्दीकरण, आने का समय, प्लेटफार्म नंबर की संपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

इसके अलावा यात्रियों को स्टेशन के अन्य स्थानों व अधिकारियों के कार्यालय की जानकारी पाने के लिए भी प्लेटफार्म पर इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। चूंकि इसके लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाया है। बोर्ड से यात्रियों को यह सभी जानकारी व दिशा का संकेत मिल जाएगा। बता दें कि स्टेशन पर यह सभी कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करवाए गए हैं। इसके लिए यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

पहले यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर केवल फ्लेक्स बोर्ड लगे हुए थे, जिस पर केवल स्टेशन पर आने वाली गाड़ियों का नंबर व समय की जानकारी मिलती थी, जबकि ट्रेन के देरी से आने, रद्द होने या रि-शेड्यूल इत्यादि जानकारी केवल पूछताछ केंद्र से मिलती थी।

जिससे यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों को भी दिक्कत होती थी। इस डिजिटल समय सारणी बोर्ड पर सभी गाड़ियों के नंबर, आने का समय, रद्दीकरण, रि-शेड्यूड, देरी से चलने सहित प्लेटफाॅर्म की भी जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा रेलवे की ओर से वातानुकूलित वेटिंग रूम, दूसरा दर्जा वेटिंग रूम, प्रतिक्षायल, आरपीएफ थाना, जीआरपी थाना, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टिकट घर, आरक्षण केंद्र, पूछताछ केंद्र इत्यादि की जानकारी देने वाला इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रेलवे लगातार काम कर रहा है। इसी के अंतर्गत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डिजिटल समय सारिणी व इलेक्ट्रिक दिशा सूचक पट लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें