फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं कक्षा में अब 15 अगस्त तक करवा सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय स्कूल में नौवीं से 12वीं कक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने नौवीं से 12वीं कक्षा में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले विभाग की ओर से 31 जुलाई तक दाखिले किए जाने थे, वहीं अब नए आदेश के बाद 15 अगस्त तक दाखिले लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है। इसके लिए निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम पत्र जारी किया गया है। जिसमें आदेश दिए गए हैं कि सभी स्कूल प्रभारियों को 15 अगस्त तक दाखिला करने के लिए निर्देशित किया जाए। वहीं जिला अधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए हैं। मुख्यालय से आदेश आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह आदेश केवल वर्किंग डे के लिए मान्य हैं। दाखिले का नया सत्र एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यालय ने सीबीएसई का परिणाम देरी से आने के बाद आदेश जारी किए हैं ताकि सीबीएसई से हरियाणा बोर्ड की कक्षा में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को दिक्कत न हो। वहीं विस्थापित विद्यार्थियों, स्कूल ड्राप आउट विद्यार्थियों को भी इसका लाभ होगा।
दो बार बढ़ाई अंतिम तिथि
मुख्यालय की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि यह दूसरी बार बढ़ाई गई है। पहले आदेश के अनुसार 15 जुलाई तक दाखिले किए जाने थे। जिसके बाद विभाग ने इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया था। इसके बाद एक बार फिर मुख्यालय ने पत्र जारी कर दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पत्र में 15 अगस्त तक नौवीं से 12वीं कक्षा के दाखिले करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

केवल हरियाणा बोर्ड में होंगे दाखिले
आदेश के मुताबिक केवल हरियाणा बोर्ड माध्यम के लिए ही दाखिले किए जाएंगे। इस दौरान राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूलों में केवल हरियाणा बोर्ड के लिए प्रवेश मिलेगा। जबकि सीबीएसई बोर्ड के दाखिले की प्रक्रिया सेंट्रल बोर्ड की तिथि के अनुसार मान्य होगी। इससे हरियाणा बोर्ड की नौवीं व 12वीं में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को लाभ होगा।
मुख्यालय ने नौवीं से 12वीं कक्षा में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिसके तहत इच्छुक विद्यार्थी 15 अगस्त तक स्कूल में दाखिला करवा सकते हैं। इस दौरान नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-प्रेम सिंह पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें