फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी न होने से गांव की गलियों में जमा गंदा पानी

विज्ञापन
गांव की गली में भरा पानी दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
रादौर। गांव भगवानगढ़ में गंदे व बारिश के पानी की निकासी न होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। निकासी न होने के कारण बरसात में गलियों में भारी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव भगवानगढ़ निवासी रूपेंद्र राणा, बृजभूषण राणा, प्रमोद राणा, शेखर राणा, अमर सिंह, जगमल सिंह, प्रेम सिंह, अमर सिंह, नरेंद्र सैनी ने बताया कि निकासी न होने से गांव की गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। वहीं बारिश में गलियां तालाब बन जाती हैं। काफी समय से यह समस्या चली आ रही है। किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। गलियों में जमा गंदे पानी के कारण मच्छर व अन्य जहरीले कीट पैदा हो रहे हैं। गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस बारे बीडीपीओ राज सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वे गांव का निरीक्षण करेंगे। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें