यमुनानगर। हर गर्भवती महिला को एक सहेली (सहायक) मिलेगी, जो उसे गर्भावस्था के दौरान सहायता व देखभाल प्रदान करेगी। इस सहेली प्रोजेक्ट के तहत महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर और स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि सहेली प्रोजेक्ट के तहत लिंगानुपात में सुधार के लिए आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता और एएनएम गर्भवती महिलाओं की सहेली की तरह काम करेंगी। उनके टीकाकरण, पोषण व स्वास्थ्य की निगरानी रखेंगी। कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।
विभागों की ओर से इसकी निगरानी की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंद्र कौर ने बताया की भ्रूण जांच अपराध है, जिसमें कठोर सजा है। संवाद