फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब विद्यार्थी बनाएंगे राेबोट, अंतरिक्ष विज्ञान का लेंगे ज्ञान

Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक और हाईटेक शिक्षा ग्रहण करेंगे। शिक्षा विभाग ने 23 राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) की स्थापना की है। इसके तहत विद्यार्थियों स्कूल स्तर पर ही रोबोट बनाना सीखेंगे और अंतरिक्ष विज्ञान (स्पेस साइंस) की बारीकियों को समझेंगे।
इससे पहले शिक्षकों को विषय पढ़ाने और इसे रोचक बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए विद्यार्थियों से पहले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अध्यापकों को कुशल बनाने के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह शिक्षक लैब्स में विद्यार्थियों को रोबोटिक साइंस और आधुनिक तकनीकों की पढ़ाई करवाएंगे।
विज्ञापन

इस पहल से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिलेगा। इसके बाद जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी विभिन्न प्रकार के शोधकार्य भी कर सकेंगे।
इससे उनकी नवाचार व रचनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और वे विज्ञान के क्षेत्र में जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अब विद्यार्थियों को विद्यालय में ही रोबोटिक्स व अंतरिक्ष विज्ञान की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 16 से 20 मई तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्कूलों में बनी लैब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटौली, माध्यमिक विद्यालय चमरौड़ी, माध्यमिक विद्यालय दामला, माध्यमिक विद्यालय भंभौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुंदियाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंटावा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुर्दबन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काढ़गढ़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरपुर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, माध्यमिक विद्यालय तलाकौर, माध्यमिक विद्यालय बाक्करवाला, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट कलसिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली में लैब बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें