फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब यमुनानगर-छछरौली रूट पर हर घंटे सिटी बस

Mon, 23 Sep 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी बस के यमुनानगर-छछरौली रूट पर यात्रियों का बढ़ते रुझान मुताबिक समय सारणी में बदलाव कर दिया गया है। इससे रूट पर दोनों ओर से हर घंटे में इलेक्ट्रिक एसी बस कर दी गई है। इससे विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग सहित रूट के अन्य यात्रियों को राहत मिली है।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में यमुनानगर, जगाधरी व छछरौली के रूटों पर चलाया जा रहा है। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया के लिए भी कुछ दिन बस चलाई, पर कम यात्री देख रूट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

अब यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी बस स्टैंड वाया यमुनानगर बस स्टैंड और यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड वाया जगाधरी बस स्टैंड, ये दो रूटों पर इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जा रही हैं। दोनों रूटों पर लगातार बढ़ रहे यात्रियों के रुझान को देख नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड वाया जगाधरी बस स्टैंड रूट पर बसों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। सिटी बस सेवा प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग सहित रूट के अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारणी में बदलाव किया गया है।
सिन्हा ने बताया कि यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली के लिए सुबह 8, 9, 10, 11, दोपहर 12, 1, 2.36, 3.36, 4.36, 5.36, 6.36 बस मिलेगी। इसी तरह छछरौली बस स्टैंड से यमुनानगर के लिए सुबह 9, 10, 11, दोपहर 12, 1, 2, 3.36, 4.36, 5.36, 6.36, 7.36 बजे बस मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड वाया जगाधरी बस स्टैंड रूट के बीच आने वाले बूड़िया चुंगी तक रात में भी एक समय रखा गया है। इसके मुताबिक यमुनानगर बस स्टैंड से बूड़िया चुंगी के लिए रात 7.36 बजे बस रवाना होगी, वहीं बूड़िया चुंगी से बस यमुनानगर बस स्टैंड के लिए वापसी रात 8.36 बजे करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें