फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब दिल्ली की लिए चार के बजाय पांच समय एसी बस सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर आई छठी एसी बस को भी ऑनरूट कर दिया गया है। इसे बस को भी दिल्ली रूट पर लगा दिया गया है, जिससे दिल्ली के लिए चार से बढ़कर पांच समय एसी बस हो गई है। अब दिल्ली के लिए यमुनानगर से शाम 4.15 बजे के नया समय पर एसी बस चलाई गई है। इससे पहले सुबह 5, 8.30, 9.50 व दोपहर 1.15 बजे के समय एसी बस चल रहीं है उधर, एसी बसों के आने से यमुनानगर से गुरुग्राम के लिए भी दो समय बस हो गई है, जिसमें सुबह 6 बजे नॉन एसी और शाम 4.10 बजे एसी बस की सर्विस है।
विज्ञापन

बता दें कि यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल दस एसी बसें आनी हैं। इनमें गत सितंबर में पांच फिर अक्तूबर में दो एसी बसें डिपो पर भेजी गई। इनमें पांच एसी बसों को पहले दिल्ली व गुरुग्राम रूट पर चलाया गया, वहीं अब छठी एसी बस को भी दिल्ली रूट पर ऑनरूट कर दिया गया है। अब डिपो पर आई सातवीं एसी बस को भी जल्द चंडीगढ़ रूट पर चलाने की तैयारी है। अभी चंडीगढ़ के लिए यमुनानगर से सीटीयू की सुबह 6.20, दोपहर 12.20 व 2.20 के समय सर्विस है।

दिल्ली - 317
गुरुग्राम - 360
(किराया रुपये में रूट पर एक तरफ का दिया गया है।)

डिपो पर आई छठी एसी बस को भी ऑनरूट कर दिया गया है, जिसे दिल्ली रूट पर लगाया गया है। इससे रूट पर एसी बसों के समय बढ़ गए हैं। अभी और एसी बसें भी आनी हैं, जिसे चंडीगढ़ रूट पर चलाए जाने की योजना है।- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो (हरियाणा रोडवेज)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें