फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांच शिकायतों में एक भी नहीं निपटी

Tue, 12 Aug 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में अ​धिकारी को समस्याएं बताते लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआरओ तरुण सहोता के समक्ष पांच शिकायतें पहुंची। इनमें से एक भी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं हो सका।
इस पर सभी शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया। समाधान शिविर में मानकपुर-2 निवासी सतीश कुमार ने ट्यूबवेल का कनेक्शन लगवाने की गुहार लगाई। धानुपुरा निवासी संजीव कुमार ने इंतकाल करवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर कॉलोनी निवासी सलामुदीन ने गली को रिपेयर करवाने के लिए मांगपत्र सौंपा। कृष्णा कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र ने मिठाई की फैक्ट्री बंद करवाने और अकालगढ़ निवासी सटार ने पंचायत की भूमि से पेड़ काटने के बारे में समस्याएं रखी। डीआरओ ने बताया कि समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें