फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा नहीं, डंडों से पीटकर की गई थी सुमित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिलबाग की हत्या के आरोपी युद्धवीर पर छछरौली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक और केस दर्ज किया है। इस केस में युद्धवीर के साथी बंटी को भी नामजद किया है। युद्धवीर व उसके साथी बंटी पर आरोप है कि उसने 28 जनवरी 2019 को याकूबपुर में मामा के पास रह रहे रानीपुर निवासी सुमित की डंडों से पीटकर हत्या की थी। बाद में उसे सड़क हादसे का रूप दे दिया था। तब परिजनों ने इस सड़क हादसा मानकर मृतक के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था, लेकिन अब मृतक के पिता ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, बताया यह भी जा रहा है कि दिलबाग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युद्धवीर ने मामले का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने उस पर एक और हत्या का केस दर्ज किया। सीआईए टू की टीम आरोपी युद्धवीर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव रानीपुर निवासी जय प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सुमित की 31 जनवरी 2019 को सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जय प्रकाश ने बताया कि उसका बेटा सुमित अपने मामा प्रमोद कुमार के पास गांव याकूबपुर में रहता था। वह वहां पर डेंटिंग पेंटिंग का काम सीख रहा था। उन्हें पता चला था कि 28 जनवरी 2019 को नाहरपुर ताहरपुर के पास सड़क हादसे में सुमित घायल हो गया था। वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसके मुंह व सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तब उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ में उपचार दिया गया।
उपचार के दौरान 31 जनवरी 2019 को उसके बेटे सुमित की मौत हो गई थी। जय प्रकाश ने बताया कि तब उसे विश्वास नहीं हुआ था कि उसके बेटे की मौत सड़क हादसे में हुई। तब से वह अपने स्तर पर मामले की तहकीकात कर रहा था। अब पता चला है कि उसकी बेटे की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। बल्कि उसकी पीट पीटकर हत्या कर गई थी। उसका आरोप है कि उसके बेटे की हत्या नाहर ताहरपुर निवासी युद्धवीर व उसके साथ बंटी ने डंडों से पीटकर की थी। उसने अब इसकी शिकायत छछरौली थाना पुलिस को दी। छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि मामले में युद्धवीर व उसके साथी बंटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता जय प्रकाश की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी को सीआईए टू की टीम ने अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में भी आरोपी से सीआईए टीम पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें