फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार : शूटरों को उपलब्ध कराई थी कार, आरोपी पांच दिन की रिमांड पर

Sat, 28 Dec 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गैंगवार में हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अरबाज निवासी ताजेवाला और सचिन हांडा निवासी छछरौली को वीरवार रात को ही काबू कर लिया था। उनसे शुक्रवार को पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने शूटरों को गाड़ी उपलब्ध कराई थी। गाड़ी की पहचान होने के बाद पुलिस उन तक पहुंची थी। यही नहीं वारदात में दो बाइक भी इस्तेमाल हुई थी। ये बाइक चोरी की थी। पुलिस अब बाइक की भी जांच कर रही हैं। उधर, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश का पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उधर, चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन अर्जुन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

रादौर क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह में वीरवार को हुई वारदात के बाद खुलासा करने के लिए अलग-अलग पांच टीमों का गठन किया गया था। देर रात को पुलिस ने जब घटना स्थल और आस-पास की फुटेज खंगाली तो पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी थी। कार का नंबर करनाल का था। नंबर के आधार पर कार के मालिक तक पहुंचे तो पता चला कि कार को दो साल पहले ही बेच दिया था।
इसकी जांच करते हुए पुलिस दो आरोपी अरबाज निवासी ताजेवाला और सचिन हांडा निवासी छछरौली तक पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि अरबाज ने ही शूटरों को कार उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा सचिन ने घटना स्थल दिखाया था। एसएचओ रादौर संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
शूटरों का नहीं लग पाया सुराग
ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में शूटरों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। सभी शूटर शॉल ओढ़कर आए थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। जिस कारण शूटरों की पहचान नहीं हो पाई है। गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ में शूटरों के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी पुलिस को नहीं मिल रही है। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रहे हैं।

पंकज के शरीर से निकली चार गोली
शुक्रवार को चिकित्सकों ने पंकज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि पंकज के शरीर से चार गोली मिली है। कुछ गोली टूटी हुई भी मिली है। जबकि, कुछ गोलियां शरीर को पार कर निकल गई थी। पंकज के सिर, चहरे, हाथ, टांग, छाती में गोली लगी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें