फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोनी राणा गैंग के गुर्गों पर कसा शिकंजा

Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नोनी राणा गैंग पर शिकंजा कस दिया है। कारोबारी के आवास पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के परिजनों को भी पुलिस ने काबू करना शुरू कर दिया।
दो आरोपियों के परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उधर, पुलिस ने इसी मामले में शराब कारोबार से जुड़े दो भाईयों को भी काबू कर पूछताछ की जा रही है। बीती छह फरवरी को शहर थाना यमुनानगर क्षेत्र में कारोबारी के आवास पर फायरिंग हुई थी। रंगदारी न देने पर नोनी राणा ने यह फायरिंग कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को काबू किया था। जिसमें शूटर और उनका सहयोग करने वाले शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए थे। इनमें से कुछ आरोपी विदेश में हैं, तो कुछ फरार चल रहे हैं। इन सभी आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
सीआईए-1 की टीम ने दो आरोपियों के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही सीआईए-1 की टीम ने शराब कारोबार से जुड़े दो ठेकेदार तन्नू उर्फ तरूण व उसके भाई मन्नू उर्फ मनीष को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर 29 मार्च तक का रिमांड लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
दोनों पर नोनी और काला राणा के लिए काम करने के आरोप हैं। हालांकि, दोनों से पूछताछ के बाद क्या खुलासा हुआ है इस बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें