फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हत्यारोपी पत्नी व उसके साथी का नहीं लगा सुराग

Sun, 01 Mar 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की अमर विहार काॅलोनी में 27 वर्षीय गुंजन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस अभी भी उसकी पत्नी सुषमा उर्फ रानी और उसके संबंधी आकाश का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।
इसके अलावा पुलिस उनकी लोकेशन को भी ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। वहीं गुंजन का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन देर रात शहर में पहुंचे थे। गुंजन कुमार उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव कपूरपुर का रहने वाला था। उसके साथ रह रही पत्नी सुषमा और आकाश घटना के बाद गायब हो गए। तब से दोनों लापता चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला है कि सुषमा ने अनबन के चलते अपने पहले पति को छोड़ दिया था। इसके बाद उसने गुंजन से लव मैरिज की थी। बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज जसपाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी होते ही हत्या से जुड़े राज को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें