फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंग बाजारों में बढ़ रही वाहनों से भीड़, नहीं बन पा रही शारीरिक दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रयास और निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन बाजारों में जुटने वाली भीड़ और लापरवाही हजारों लोगों पर भारी पड़ सकती है। वर्तमान में जब जिले में संक्रमितों की संख्या 1300 के पार पहुंच गई है। ऐसे में अत्याधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बाजारों में निरंतर वाहनों का गुजरना लगा रहता है। जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं खरीददारी करने आए लोगों को इससे जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बाजारों में वाहन लाने से लगता है जाम
शहर का सबसे व्यस्त बाजार मीरा बाई बाजार है। इस बाजार में काफी भीड़ रहती है। वहीं यह बाजार बहुत संर्क्रीण है। यहां सैकड़ों दुकानें हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीददारी करने आते हैं। जिसके चलते गत माह एसपी ने शहर के तंग बाजारों का निरीक्षण किया था और निर्देश दिए थे कि यहां वाहनों के प्रवेश न करने दिया जाए। लेकिन यहां इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
दुकानदार ही नहीं मानते, तो लोग कैसे समझें
कोरोना के कारण दुकानदारों को सामान अंदर रखने के लिए कहा गया है, ताकि अतिक्रमण न हो और भीड़ न लग पाए। लेकिन दुकान से ज्यादा सामान संचालक बाहर सजाते हैं। वहीं दुकानदार व यहां काम करने वाले कर्मचारी अपने वाहन बाजार में ही खड़े करते हैं। दुकानदार व कर्मचारियों को वाहन ले जाते देख लोग भी अपने वाहन बाजार में ले जाते हैं। जिससे भीड़ होती है।
विज्ञापन

यहां भी हालात खराब
रेलवे स्टेशन रोड स्थित खेड़ा बाजार, छोटी लाइन, न्यू मार्केट, जोगिंद्र मार्केट, गीता भवन मार्केट सहित जगाधरी का खेड़ा बाजार, पत्थरों वाला बाजार, सिविल लाइन, स्कूल रोड, देवीभवन बाजार, पंसारी बाजार इत्यादि भी तंग बाजार हैं। जहां काफी भीड़ रहती है।
दुकानदारों की जिम्मेदारी बनती है कि वह बाजार में भीड़ न जुटने दें। इसके अलावा कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन करें। अभियान चलाकर ऐसे बाजारों में लोगों व दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र कौर, डीएसपी ट्रैफिक, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें