फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार महीने से तनख्वाह नहीं, कर्मियों ने जताई नाराजगी

Fri, 08 Aug 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह को मांगपत्र सौंपते एनएचएम कर्मचारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएचएम कर्मचारियों में चार माह का वेतन न मिलने से रोष है। इसे लेकर वीरवार को एनएचएम कर्मचारी संघ ने जिला अस्पताल परिसर में बैठक की। बैठक के बाद सिविल सर्जन मनजीत सिंह को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का चार माह का वेतन रुका हुआ है। 20 अगस्त 2024 को एसीएस से बैठक में निर्णय हुआ था कि एनएचएम कर्मचारियों के वेतन के लिए तीन माह के अग्रिम बजट का प्रविधान किया जाएगा। इसके बावजूद कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मानसिक व आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है।एक दिन बाद रक्षाबंधन का त्योहार है, लेकिन कर्मचारियों की जेबें खाली हैं। उन्हें काला रक्षाबंधन मनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिलामंत्री चरणजीत ने कहा कि तिमाही के प्रथम माह के प्रथम सप्ताह में सभी कर्मचारियों को अपने बच्चों के शिक्षण संस्थानों की फीस जमा करवानी होती है, लेकिन वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही से पहले ही एनएचएम कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें