फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन झुका, नहीं होगी रिकवरी

Wed, 02 Oct 2013 05:11 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। केएमपीएल के नाम पर हो रही रिकवरी के लिए रोडवेज प्रशासन और यूनियन के बीच चल रही खिंचातानी मंगलवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन

रियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन प्रधान कंवलजीत जोशी ने बताया कि रोडवेज प्रशासन की ओर से जो पांच-छह कर्मचारियों को बिल जारी किए गए थे। वे वापस ले लिए गए हैं।

अधिकारियों के साथ बैठक में रिकवरी न करने का आश्वासन दिया गया है। अब जो चक्का जाम करने का फैसला लिया गया था वह भी रद्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत चार से पांच महीने में केएमपीएल पर रोडवेज की ओर से ड्राइवरों से लगभग सवा तीन लाख रुपये की रिकवरी की थी। इस बार भी कर्मचारी तनाव में थे कि इस बार भी रिकवरी होगी।
विज्ञापन


कई माह से चल रही थी रिकवरी
रोडवेज अधिकारियों की ओर से केएमपीएल कम आने पर ड्राइवरों से रिकवरी की जा रही थी। इसमें कई कर्मचारियाें से हजारों रुपये की रिकवरी महीने में हुई है।

गत माह कई बार यूनियन और अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी थी, लेकिन इस बार भी रोडवेज प्रशासन की ओर से रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर दिए जाते थे। इससे खफा होकर यूनियन ने इस बार रिकवरी होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


जारी हुआ वेतन
रोडवेज प्रशासन की ओर से रिकवरी वेतन से की जाती थी। जिन कर्मचारियों से रिकवरी करनी होती थी, उनका वेतन काटकर दिया जाता था। यूनियन प्रधान कंवलजीत जोशी ने बताया कि ज्यादातर कर्मचारियों का वेतन जारी हो चुका है। किसी के भी वेतन से कटोती नहीं हुई है।

वहीं, रिकवरी मामले में हाथ पीछे खींचने पर जब रोडवेज जीएम सतबीर मान के मोबाइल पर फोन किया गया था, उनकी ओर से फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें