फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा हत्याकांड : 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से रोष

Thu, 25 Dec 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तलाकौर गांव में छह दिसंबर को हुए सनसनीखेज चाचा हत्याकांड में पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के 20 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी भतीजा सुखजीत पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छह दिसंबर को पुरानी रंजिश के चलते सुखजीत ने अपने चाचा अवतार पर कृपाण से हमला कर दिया था। हमले में अवतार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक हर प्रयास बेकार साबित हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन हर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सुखजीत का कोई सुराग न मिलने से मृतक के परिजनों में रोष बढ़ता जा रहा है।
उनका कहना है कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में रिश्तेदारों और जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें