फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नागेश्वर धाम मंदिर लूटकांड में पांच दिन बाद भी सुराग नहीं

Thu, 25 Dec 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के श्री दंडी स्वामी आश्रम स्थित नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस अज्ञात आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इसको लेकर मंदिर प्रशासन और शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात हथियारबंद बदमाशों ने मंदिर में घुसकर पुजारी को बंधक बनाते हुए लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

मामले को लेकर बुधवार को नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में महंत दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज के नेतृत्व में शहर के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताता और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
महंत दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंदिर में लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात अज्ञात हथियारबंद लोग मंदिर में घुसे थे। उन्होंने पुजारी आशाराम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में उसे कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने महंत के कमरे के ताले तोड़कर लगभग 11 लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें