संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। अभी तक उसका कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र के ताजकपुर गांव में बीते मंगलवार को बेटे जगविंद्र ने अपने पिता शीशपाल के साथ मारपीट की थी।
शराब पीने के बाद अपने दोस्त को छोड़ने के लिए मृतक ने बेटे से बाइक की चाबी मांगी थी। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं तलाश पाई है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।