फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कारोबारी शुभम की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं

Sun, 01 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शुभम। फाइल फोटो - फोटो : ARchive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करवा चौथ के दिन पत्नी से मिलने गए मधु कॉलोनी निवासी सीमेंट कारोबारी शुभम की आत्महत्या के मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी, सास और साले पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। थाना बूड़िया पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
मधु कॉलोनी निवासी अरुण आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा शुभम सीमेंट का कारोबार करता था। वर्ष 2021 में उसकी शादी जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी निवासी अंजलि सिंगला से हुई थी। दोनों की चार साल की बेटी है। आरोप है कि पत्नी अंजलि, सास रेखा सिंगला और साला शुभम सिंगला उसे परेशान करते थे और पैसों की मांग करते थे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार पत्नी अपने भाई को शुभम के सीमेंट कारोबार में हिस्सेदार बनाने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। आरोप है कि इसी कारण अंजलि कुछ समय से मायके में रह रही थी। 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन शुभम पत्नी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

शाम करीब सवा पांच बजे उसने पिता कमल आर्य से फोन पर बात कर परेशानी जाहिर की थी। करीब आधे घंटे बाद परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि बूड़िया नहर पुल के पास उसकी ऑडी कार खड़ी मिली। एसडीआरएफ की मदद से नहर में तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शुभम पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के नजदीक मिला था। थाना बूड़िया प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें