फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लापता नर्स घर लौटी, बोली, मैं बालिग, कहीं भी आ-जा सकती हूं

Sun, 01 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के निजी अस्पताल में काम करने वाली लापता नर्स आखिरकार खुद ही घर लौट आई। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए। नर्स ने बयान में कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से जहां चाहे वहां जा सकती है। उसे इस बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
कैंप क्षेत्र निवासी नर्स सोमवार से लापता थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान शहर के श्रीराम पार्क में उसका पर्स मिला। पर्स में हाथ से लिखा एक नोट भी था, जिसमें मौत और परिजनों को लेकर कुछ पंक्तियां लिखी हुई थीं। इससे परिजन और पुलिस की चिंता बढ़ गई थी। बुधवार को गांधी नगर थाना पुलिस को श्रीराम पार्क में एक पिंक रंग का हैंडबैग, ब्राउन रंग का कपड़े का बैग और महिला के स्पोर्ट्स शूज भी मिले थे।
विज्ञापन

नर्स के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी ने करीब 15 से 20 दिन पहले ही जगाधरी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम शुरू किया था। वह अस्पताल में नाइट ड्यूटी करती थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह ड्यूटी से घर लौटी थी।
विज्ञापन

इसके करीब दो घंटे बाद दोपहर दो बजे अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकल गई। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। गांधी नगर थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें