फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निशान यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

Mon, 02 Sep 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट बिलासपुर की ओर से तीसरे श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री खेड़ा मंदिर से शुरू हुई। निशान यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा मेें महिला, पुरुष व बच्चे रंग-बिरंगे वस्त्र धारण कर और हाथों में केसरी व पीली ध्वजा लेकर शामिल हुए। यात्रा को पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने रवाना किया। श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सुमन बहमनी व समाजसेवी सतपाल बहमनी को सम्मानित किया। बहमनी ने यात्रा में निशान साहिब लेकर यात्रा की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशान यात्रा मंदिर प्रांगण से शिव चौक, अग्रसैन चौक, मुख्य बाजार, कपालमोचन मार्ग, मुख्य बाजार, जगाधरी मार्ग होकर महोत्सव स्थल पर संपन्न हुई। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया व प्रसाद वितरित किया। यात्रा अनाज मंडी उत्सव स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें