फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं को सशक्त बना रहीं निर्मला

Tue, 16 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर की जम्मू कॉलोनी निवासी निर्मला यादव कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। वे महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं की सहायता कर रही हैं।
वे 18 वर्षों से इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं और करीब 300 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं। निर्मला यादव ने बताया कि परिवार की सहायता और अपने खाली समय का सदुपयोग करने के लिए वे महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थी। इस दौरान उन्होंने घरेलु उद्योग के बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समूह से जुड़कर कई तरह के काम सीखें और किए। शुरुआत में उन्होंने कुछ दिन काम करने का सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें इसमें और दिलचस्पी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इसमें आगे बढ़ने की योजना बनाई। इस दौरान करीब दस साल उन्होंने काम सीखा और कड़ी मेहनत की। इस दौरान उन्होंने आचार, मुरब्बा, विभिन्न प्रकार की चटनी, सिलाई-कढ़ाई, स्वेटर बुनना सहित कई काम किए। इसके बाद उन्होंने बताया कि 2017 में उन्होंने अपने स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की। आठ साल में करीब 300 महिलाओं ने उनके साथ काम किया और अपना रोजगार स्थापित किया है। कई महिलाएं बड़े स्तर पर सपरिवार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय वे दो समूह चला रही हैं। इसमें करीब 55 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें