फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्री लालद्वारा मंदिर में होगा निर्जला एकादशी गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Mon, 03 Jun 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक प्रधान रमेश मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्जला एकादशी व गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने पर चर्चा की गई।
कमेटी के वरिष्ठ प्रधान योगेश शर्मा व महासचिव सुरजीत मेहता एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रविवार को भी छबील लगाकर बढ़ती गर्मी से लोगों को निजात दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में श्रद्धालु की सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है। इस दिन सुबह हवन होगा और उसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। भजन कीर्तन में कई भजनिकों व महिला व पुरुष मंडलियों को आमंत्रित किया जाएगा। जो अपने भजनों से बावा लाल जी का गुणगान करेंगे। मौके पर सुदर्शन ऐरी, केवल लूथरा, देवेंद्र मेहता, आरके वोहरा, संदीप, सोनू मेहता, नरेंद्र ओबेरॉय, मोनू मेहता, विजय शर्मा, गुलशन गुलाटी, हिमांशु, मनोज कोछर, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें