फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओवरऑल ट्रॉफी पर निधान सदन का कब्जा

Sat, 13 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। - फोटो : photo
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। टटियाना स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार कोकक्षा तीन से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार कश्मीर सिंह बराड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान निधान सदन ने ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


शबद-गायन के बाद मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद इमान, निधान, अजीत व अभीत सदन के बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, वॉलीबॉल, रस्साकसी, शाॅटपुट, मटका रेस, हार्स रेस, हुला हूप प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों का जोश भी देखते बनता था । कार्यक्रम के अंत में एकेडमी की प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा और चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी।- फोटो : photo

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें