रादौर। एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय गांव धौडग में गांव पोटली में चल रहे धरने को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर से विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनएचआई के अधिकारी बैठकर बात करने के लिए तैयार है। इस रास्ते के मुद्दे को जल्दी सुलझा लिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि एसडीएम नरेंद्र सिंह ने पोटली हाईवे पर किसानों के रास्ते लगाने के लेकर विशेष चर्चा की और उन्होंने किसानों के अन्य मुद्दे पर भी विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने रादौर से यमुनानगर सड़क के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जल्दी ही इस सड़क पर पैच वर्क लगा दिया जाएगा और जो गड्ढे हैं, सबको भर दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम सेे कहा कि किसानों की धान के सीजन मे बैठने, मंडियों मे धान के उठान व गेट पास में कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। संवाद