अंबाला कैंट के सनातन र्धम कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में
एमएलएन कॉलेज के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर कई पुरुस्कार जीतकर लौटे।
25 फरवरी को हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 कॉलेजों के लगभग 150 छात्रा
एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें एमएलएन कॉलेज के सुमित शर्मा और प्रवीन
कुमार ने टैकक्रीति में पब्लिक ग्राडन ऑटोमेशन पर एक वर्किंग प्रोजेक्ट
मॉडल बनाया और प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कॉलेज
की दिक्षा और गरीमा अम्बान ने दूसरा स्थान पाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.
शैलेश कपूर ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता, विभागाध्यक्ष
डॉ. गुलशन कुमार सेठी, डॉ. अनिल पुंडीर, प्रो. गुरमीत सिंह व संबंध्ति
प्राध्यापकों को बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि भविष्य में भी
विद्यार्थी इस उपलब्धि का अनुकरण कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कॉलेज व
जिले का नाम रोशन करेंगे।