फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चलाया पौधारोपण अभियान

Sun, 28 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर को स्वच्छ बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण बचाओ मुहिम के उद्देश्य से अस्पताल पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान एसएमओ डा. रमेश कुमार की देख रेख चलाया गया। पर्यावरण बचाओ मुहिम का शुभारंभ डा. रमेश कुमार ने पहला पौधा लगा कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन मनुष्य की बढ़ती इच्छाओं ने पर्यावरण को प्रदूषित करना शुरू कर दिया है, जिसके दुष्परिणाम हमारे आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। हम सब को मिल कर पर्यावरण के प्रति सचेत होकर कार्य करना अति आवश्यक है।

डा. क्षमा परवीन ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हरियाली बनाए रखने व वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया है। पौधारोपण का यह कार्य भविष्य में भी चलता रहेगा। केंद्र के सभी अधिकारी व कर्मचारी पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम के तहत डा. क्षमा परवीन, डा. अमनदीप व डा. मीरा जिंदल ने प्रांगण में छायादार पौधों को लगाया। मौके पर डा. आयुष, बलराम, संदीप कुमार, बिरम, आशा वर्कर व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें