फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री के खिलाफ अधिकारी व कर्मचारी हुए एकजुट

Wed, 17 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा नगर निगम एमई को गाली देने का विरोध और तेज हो गया है। बुधवार को राज्य मंत्री के खिलाफ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन में नगर निगम के ईओ के अलावा एमई सुनील भल्ला भी शामिल हुए, जिन्हें राज्य मंत्री ने कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गाली दी थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद नगर निगम के अधिकारी, क्लेरिकल स्टाफ व सफाई कर्मचारी लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर इकटठा हुए। यहां कुछ देर तक राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद सभी डीसी कार्यालय की ओर बढे़।

डीसी कार्यालय पहुंचकर काफी देर तक राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों में इस बात का रोष था कि राज्य मंत्री ने बैठक में सबसे सामने एमई सुनील भल्ला को गाली देकर उनका अपमान किया है। बाद में एसडीएम प्रेमचंद को ज्ञापन देकर इस घटना की निंदा की गई और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि यदि दोबारा ऐसा हुआ तो टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रदर्शन में नगर निगम ईओ विजयपाल, सेक्रेटरी राजिंद्र प्रसाद, एक्सईएन  रमेश मढान, एमई सतीश शर्मा व गोपाल, जेई भरत जून, महेंद्र पाल व संदीप, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन व हरजीत सिंह, क्लेरिकल स्टाफ के अलावा सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल थे। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें