फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बने कूड़ाघर, लोगों का जीना हुआ मुहाल

Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बा रादौर की गीता कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी गिराए जाने से कॉलोनी के लोग बेहद परेशान हैं। प्लाटों के मालिकों द्वारा अपने प्लाटों की चारदीवारी न करवाए जाने से आसपास व दूरदराज के लोग उनके प्लाटों में गंदगी फेंक जाते हैं। इसका खामियाजा इन प्लाटों के पास रहने वाले लोग भुगत रहे हैं। कॉलोनी के लोग काफी समय से प्लाटों में पड़ी गंदगी को साफ करवाने के लिये प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन लोगों की इस समस्या की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी सोमनाथ, दिनेश कुमार, कमल, करनैल, रामकरण, हुकमचंद, जयप्रकाश, प्रवीण, नाथीराम, अवतार सिंह व मास्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि कॉलोनी की मेन गली में कुछ लोगों के प्लाट खाली पड़े हुए हैं। इनकी चारदीवारी न होने के कारण कॉलोनी के लोगों के अलावा दूसरे मोहल्लों के लोग भी इन प्लाटों में गंदगी डालते हैं। महीनों से इन प्लाटों में गंदगी डाली जा रही हैं। इससे कॉलोनी में गंदगी के कारण मच्छर, मक्खी की भरमार हो गई है। खाली पड़े प्लाटों के मालिक अपने प्लाटों की चारदीवारी नहीं बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें