फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर व पुष्पांजलि से किया शहीदों को नमन

Wed, 06 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पायर-मी संस्था की ओर से मॉडल टाउन के नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें वार्ड नंबर-8 से महिला पार्षद संगीता सिंघल व कपिल मनीश गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभा में पठानकोट के आतंकी हमले शहीद हुए सेना के अफसर व जवानों को कैंडल जलाकर व पुष्पांजलि भेंट कर नमन किया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम छह बजे इंस्पायर-मी संस्था के प्रधान सेम मलिक की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व सदस्यों ने मॉडल टाउन के नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि सभा की। संस्था के प्रयास को देख आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड नंबर-8 से महिला पार्षद संगीता सिंघल व कपिल मनीश गर्ग मौजूद रहे। सभा में पठानकोट के आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के अफसर व  सैनिकों को दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मिक शांति की कामना की गई।

 लोगों ने शहीदों की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पार्क व पास से गुजर रहे लोगों ने भी रुककर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संस्था से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों सहित आसपास के दर्जनों युवाओं ने देशभक्ति के गीत गाए। इसे सुन व देख मौके पर देर शाम काफी संख्या में लोगों भी भीड़ जुट गई। इस मौके पर संस्था के रोबिन, दिलप्रीत, लवकेश, राज पारस, विक्रम, प्रियंकुश, कर्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें