फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासें न लगने से नाराज छात्र फिर सड़क पर उतरे

Wed, 28 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित श्रीराम कॉलेज में डीएमसी न मिलने और क्लासें न लगने से नाराज छात्रों ने बुधवार को दोबारा एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि महबूब भंगेडी के नेतृत्व में कॉलेज गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छछरौली जंगशेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया और कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों की बात करवाकर करवाई।

श्रीराम कॉलेज उर्जनी के छात्रों ने क्लासें न लगने व बिना सूचना के कॉलेज गेट पर ताला लगाए जाने पर 26 अक्तूबर को कॉलेज परिसर में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर कालेज प्रबंधन का पुतला फूंका था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन को भूख हड़ताल व जाम लगाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


दो दिन बाद भी कॉलेज में न तो क्लासें लगनी शुरू हुईं और न ही कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से बातचीत की।
नाराज छात्रों ने बुधवार को हाईवे पर जाम लगाने की तैयारी कर ली।

इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर छात्रों की बात कॉलेज के डायरेक्टर से करवाई। उन्होंने क्लासें लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने जाम का इरादा छोड़ दिया।

कॉलेज प्रशासन से माना की कुछ विद्यार्थियों व प्रबंधन के बीच आपसी तालमेल न बैठ पाने के कारण ऐसा हुआ है। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. महेश शर्मा व वाइस चेयरमैन राजीव दुआ ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान तुरंत कराने का आश्वासन दिया।

हॉस्टल की सुविधा भी नहीं
छात्र शकील, आशु, नजमा, इक्तियार, शशि, हाकिब, आसिफ, रिहान, जाहिद, वलीम, इरशाद, दिनेश, अजय, परवाज व इरफान ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि छह महीने से न तो नियमित पढ़ाई हो रही है न ही हॉस्टल की सुविधा मिल रही है।  कई महीने से होस्टल पर भी ताला लटका है। इसकी वजह से छात्रों को यहां वहां मंहगे रेट पर कमरे लेकर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें