यमुनानगर के कस्बा साढौरा में नवजात शिशु का शव मिलने के हड़कंप मच गया। नवजात को एक बोरे में बंद करके नदी में फेंका गया था। नदी में पानी न होने की वजह से उस बोरे के पास कुत्ते मंडरा रहे थे। तभी वहां खेल रहे बच्चों ने बोरा खोला तो उसमें नवजात का शव मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढौरा में मां की ममता के साथ मानवता को भी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नवजात का शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
नकटी नदी में सोमवार दोपहर एक नवजात का शव मिला। मृत शिशु लड़का था जिसे एक कट्टे में बांध कर नदी में फेंका गया है। इसके पास कुत्ते मंडरा रहे थे। वहां खेल रहे बच्चों ने शव देखा तो उसे मिट्टी में दबा दिया। बाद में शव को निकाल कर थाना साढौरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं नवजात का शव मिलने की सूचना कस्बा में आग की तरह फैल गई।
नदी में खेलते हुए बच्चों ने देखा था शव
दोपहर को मोहल्ला प्रेम नगर के बच्चे सूखी पड़ी नकटी नदी में खेल रहे थे। तभी बच्चों ने एक कट्टे के पास एक साथ कई कुत्तों को मंडराते देखा। बच्चों ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात का शव पड़ा मिला। कुत्ते उसे नोच न दें इसके लिए बच्चों ने शव को नदी की मिट्टी में ही दबा दिया।
विज्ञापन
बच्चों ने घर बताया तो नदी से निकाला शव
खेलने के बाद जब बच्चे घर पर गए तो उन्होंने सारी घटना से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाल कर देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। नकटी नदी में नवजात का शव मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि किसी युवती ने शादी किए बिना ही बच्चे को जन्म दिया होगा और लोकलाज के डर से उसे कट्टे में बांध कर नदी में फेंक दिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि जब बच्चे को फेंका गया तो वह जिंदा होगा। रातभर खुले में पड़ा रहने से कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हो गई होगी।
क्या कहती है पुलिस
थाना साढौरा एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के मामला दर्ज कर लिया है।