फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नियमों से मंडियों में बढ़ेंगी किसानों की दिक्कत : नरपाल गुर्जर

Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 1 अप्रैल से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से लागू किए गए नए नियम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को लेकर बनाए गए कई प्रावधान जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते, जिससे किसानों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नरपाल गुर्जर ने बताया कि मंडियों में आने वाले वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य करना व्यवहारिक नहीं है। कई किसान किराये के वाहनों से फसल लेकर आते हैं, ऐसे में यह नियम उनके लिए बाधा बन सकता है। छोटे और सीमांत किसानों के पास अपनी गाड़ी नहीं होती, इसलिए वे दूसरों के माध्यम से मंडी पहुंचते हैं। उन्होंने पोर्टल आधारित खरीद व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस किसान के नाम पंजीकरण है, उसी का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने गेट पास व्यवस्था को भी अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि किसान स्वयं नहीं आ पाता तो तीन अन्य लोगों को साथ लाने की शर्त गलत है। गुर्जर ने सरकार से इन नियमों में तत्काल संशोधन की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें