फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिलासपुर में खुलेंगे तीन विभागों के नए कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कपालमोचन मार्ग पर बिलासपुर तहसील व न्यायालय के खाली पड़े भवन में अब तीन विभागों के नए कार्यालय खोलने व एक कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए भवन में कार्यालयों के हिसाब से पुनर्निमाण कराया जा रहा है। इस भवन में बागवानी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पशुपालन विभाग का कार्यालय खोला जाएगा। जबकि किराये के भवन जगाधरी रोड पर चल रहे बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय को इसमें शिफ्ट किया जाएगा। अन्य विभागों के कार्यालय बिलासपुर में नहीं है। इसके लिए उन्हें यमुनानगर या जगाधरी जाना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन कार्यालयों के अधिकारी व स्टाफ भी अपने कार्यालय में ड्यूटी के दौरान लोगों से नहीं मिलते जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। चारों कार्यालय एक ही जगह होंगे तो लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। एसडीएम ने जल्द ही सभी कार्यालयों को नए भवन में शिफ्ट करने की बात कही है।ज्ञात हो कि करीब दो वर्ष पूर्व जगाधरी मार्ग पर लगभग 18 एकड़ भूमि में लघु सचिवालय व न्यायालय का निर्माण करवाया गया था। जिसमें एक ओर न्यायालय परिसर व दूसरी तरफ एसडीएम कार्यालय बनाया गया है। इसलिए कपालमोचन मार्ग स्थित भवन में चल रही तहसील को लघु सचिवालय तथा न्यायालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से तहसील का सारा भवन खाली पड़ा है। अब इसमें चार विभागों के कार्यालय खोलने की अनुमति मिल गई है। जिसके लिए पुराने न्यायालय के भवन की मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर के नंबरदार पवन भसीन, विशाल, सचिन, कुंदन लाल ने बताया कि उपमंडल बिलासपुर में एसडीएम कार्यालय व न्यायालय परिसर में अपने सरकारी कामों के लिए जाते थे, लेकिन अन्य विभागों के काम के लिए उन्हें जिला मुख्यालय में जाना पड़ता था। जिसके कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यह सुविधा कस्बा में मिलेगी तो इससे सभी को फायदा होगा।


एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने बताया कि कपालमोचन मार्ग पर तहसील के पुराने भवन में बागवानी विभाग से एचडीओ, खाद्य आपूर्ति विभाग से एएफएसओ व पशुपालन विभाग के एसडीओ का कार्यालय खोला जाएगा। फिलहाल इनमें से कोई भी कार्यालय बिलासपुर में नहीं है। इसके लिए लोगों को जगाधरी-यमुनानगर में भागदौड़ करनी पड़ती है। चारों विभागाें के कार्यालय के लिए पिछले काफी से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। किराये के भवन में चल रहे बिजली निगम एक्सईएन कार्यालय को भी इसमें शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें