स्कूल के बच्चे अध्यापकों के साथ।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाहपुर अरनौली के विद्यार्थियों को एसएमएस और व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा उनका परीक्षा परिणाम बताया गया। कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास फोन नहीं थे। ऐसी सूरत में उनके घरों के आसपास रहने वाले बच्चों के माध्यम से उन तक परीक्षा परिणाम पहुंचाया गया हैं। विद्यालय इंचार्ज पूनम कौशल ने बताया कि कक्षा पहली के 07, दूसरी के 11, तीसरी के 07, चौथी के 03 और पांचवी के 08 बच्चों को उनकी अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार विद्यालय की सभी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए गए हैं, जिसके द्वारा बच्चों को अध्यापन कार्य कराया जाएगा।