फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा दे भांजे से 7.80 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा-मामी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भांजे को ही ठग लिया। आरोपियों ने भांजे को इटली में अपने पास बुलाने का झांसा दिया। उसे विदेश भेजना तो दूर पीड़ित का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। पुलिस ने मामा-मामी के अलावा दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बूटगढ़ गांव के गगनदीप शर्मा ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के गांव उंटसाल निवासी रविंद्र शर्मा व मीनू शर्मा उसके मामा-मामी लगते हैं। वह काफी समय से इटली गए हुए हैं। मई 2022 में मामा ने उसे वीजा लगवा कर इटली बुलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उसकी मामी ने जिला करनाल के थाना इंद्री के गड्ढा पार्क निवासी संजय व भोगपुर गांव के आशु शर्मा के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने के लिए सरांवा गांव में कार्यालय खोला हुआ है। वह उनसे मिलने के लिए सरांवा गया। जहां उन्होंने 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। साथ ही 40 हजार रुपये दस्तावेजों का खर्च बताया। मई 2022 में ही आरोपी उसे और जिला कुरुक्षेत्र के कालसंडा गांव के विजय व अंबाला के लविश को मेडिकल कराने के लिए मिड लाइन केयर हेल्थ सेंटर दिल्ली में लेकर गए।
मेडिकल होने के बाद 10 अगस्त को 40 हजार रुपये व पासपोर्ट लेकर अपने कार्यालय में बुलाया। फिर उसे कहा गया कि अगले महीने पहले सप्ताह में उसका वीजा लग जाएगा। इसलिए वह कल तक पांच लाख रुपये का इंतजाम कर ले। अगले दिन उसने ताया के लड़के कुलदीप से पांच लाख रुपये उधार लेकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद उन्हें एक लाख 90 हजार रुपये, 50 हजार रुपये दे दिए। परंतु कई दिन तक उसकी टिकट नहीं आई। उसने मामी से बात की तो वह कहने लगी कि कंपनी में 30 लोगों का ग्रुप एक साथ जाएगा, इसलिए दिक्कत आ रही है। जनवरी 2023 में वह कहने लगे कि उसका पासपोर्ट उनसे कहीं गुम हो गया है। उसे दोबारा बनवा रहे हैं। हर बार वह कोई न कोई बहाना बनाकर वीजा की बात को टालते रहे। उसे शक हुआ तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। आरोपियों ने उससे सात लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। न तो वह रुपये वापस कर रहे हैं और न ही उसका पासपोर्ट। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। थाना साढौरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें