फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पड़ोसी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Thu, 26 Feb 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। वह अपने पति व बच्चे के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर बुरी नजर रखता था।
एक जून 2024 को जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी जबरन घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वारदात के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस डर के कारण वह काफी समय तक चुप रही।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से उसे धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी वह विरोध करती, आरोपी वीडियो दिखाकर बदनाम करने और पति को बताने की धमकी देता था। शिकायत के अनुसार 16 फरवरी 2026 को भी आरोपी ने जबरन संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने कुछ फोटो उसके पति को दिखा दिए, जिसके चलते उसके वैवाहिक जीवन में भी विवाद खड़ा हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी की हरकतों के कारण उसका घर टूटने की कगार पर पहुंच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें