फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पड़ोसी ने बच्ची से की अश्लील हरकतें

Wed, 24 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने छह वर्षीय बच्ची को फल खिलाने के बहाने घर ले जाकर उससे अश्लील हरकतें की। बच्ची के पिता ने की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति को पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में नामजद कर लिया। व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 22 सितंबर की शाम छह बजे उनकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला ओमकार उर्फ ओमी बेटी को फल खिलाने के बहाने से अपने साथ घर ले गया और बेटी से अश्लील हरकतें की। बच्ची ने घर आकर उन्हें घटना के बारे में बताया। तब पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

महिला से गलत इशारे करने का आरोप
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान गांव के रविंद्र कुमार ने उसे गलत इशारे किए। जब उसने इसका विरोध किया तो रविंद्र कुमार, उसकी पत्नी वीना व आशा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। तब पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें