फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पड़ोसी पर महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की एक कालोनी में विवाहिता को नशीला पदार्थ देकर पड़ोसी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से उसके फोटो व वीडियो बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कॉलोनी का ही मनीष नाम का युवक उसे परेशान कर रहा था। एक दिन मनीष ने किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोप है कि नशे की हालत में मनीष ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से उसके फोटो-वीडियो ले लिए। इस बात का पता तब चला, जब वह होश में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनीष उसके फोटो-वीडियो का हवाला देकर ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मनीष ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मनीष से तंग आकर यह बात परिवार को बताई, तब परिजनों की मदद से मामले में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष को नामजद कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें