फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेहरू पार्क में लावारिस पशुओं से अफरातफरी

Wed, 05 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन के नेहरू पार्क में काफी संख्या में लावारिस पशु घुस गए। इससे पार्क में मौजूद बुजुर्गों सहित बच्चों, महिलाओं व अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी खुद को सुरक्षित करने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इसका वीडियो बनाकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। साथ ही नगर निगम से लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग की।
नेहरू पार्क में आए वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि शहर में सड़कों व पार्कों में घूम रहे गोवंश व पशुओं का मामला नगर निगम अफसरों व जनता की ओर से चुने गए जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में है, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हो रही। इस तरह सड़कों सहित सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रहे लावारिस गोवंश व पशुओं की टक्कर व हमले से वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को हादसे का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे गोवंश व पशुओं हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, इसलिए इन्हें नगर निगम की ओर से पकड़ कर गोशाला छोड़ा जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि लावारिस शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। लावारिस पशुओं को गोशाला भेजकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें