फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 18 उड़नदस्ते तैनात

Sat, 28 Feb 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 10वीं और 12वीं की चल रही परीक्षाएं जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से 18 उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वायड) का गठन किया गया है। इन टीमों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा उड़नदस्तों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 लागू की गई है। इसके तहत परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा-163 की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को चेकिंग इंचार्ज नियुक्त किया गया है। डीएसपी अशिष चौधरी को थाना सदर यमुनानगर, रादौर व जठलाना, डीएसपी हरविंद्र सिंह को व्यासपुर व प्रतापनगर, रजत गुलिया को छप्पर व साढौरा, डीएसपी राजीव मिगलानी को बुडिया व छछरौली, डीएसपी कंवलजीत सिंह को सिटी यमुनानगर व फर्कपुर तथा डीएसपी पूजा रानी को सिटी जगाधरी व सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी का चेकिंग इंचार्ज बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंद्र सिंह को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें