फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन अवैध कॉलोनियों से हटाए अवैध निर्माण

Sat, 28 Feb 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव कुंजल कांबोयान में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। शहरी क्षेत्र यमुनानगर-जगाधरी में तीन अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि हरनौल में 0.75 एकड़, रादौर में एक एकड़ और कुंजल काम्बोयान एक एकड़ में बिना अनुमति विकसित की गई पक्की सड़कें, नींव और प्लॉटों की निशानदेही तोड़ी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति के आदेशानुसार इस कार्रवाई में राजेश कुमार के साथ क्षेत्रान्वेषक रवि दत्त और एएमओ जगाधरी अश्विनी चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया। थाना प्रबंधक और राज्य प्रवर्तन ब्यूरो यमुनानगर की टीम भी मौके पर मौजूद रही। राजेश कुमार ने बताया कि इन कॉलोनियों में प्लॉट बेचने वालों को पहले ही अर्बन एरिया एक्ट, 1975 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके विभागीय आदेशों की अवहेलना की और अनुमति के बिना निर्माण किया। यही कारण है कि प्रशासन ने नियमानुसार तोड़-फोड़ की कार्रवाई की। राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी या निर्माण में प्लॉट की खरीद-फरोख्त न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें