फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : प्रीति

Thu, 22 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों को गंभीरता से लेने और पीड़िताओं को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों को दिए हैं। बुधवार को डीसी कार्यालय में चिन्हित अपराधों के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों में पुलिस समय पर चालान पेश करे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बैठक में महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों की विस्तार से जानकारी ली। जिला न्यायवादी धर्मचंद ने बताया कि बैठक में पॉक्सो एक्ट, हत्या, बलात्कार, महिलाओं से छेड़खानी और महिलाओं के प्रति अन्य गंभीर अपराधों के मामलों पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के मामलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जेल अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन विपिन गोंदवाल तथा जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें