फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन के रिमांड पर नीटू राणा के हत्यारोपी

Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन











यमुनानगर। मुसिंबल निवासी 30 वर्षीय नीटू राणा को खून का दबाव कम करने की दवा का ओवरडोज इंजेक्शन देकर मारा गया था। यह खुलासा सीआईए टू की टीम ने मामले में गिरफ्तार हत्या आरोपी सोनीपत के गांव बरौणा निवासी साहिल व उसके साथी खरखौदा निवासी अमन से पूछताछ के बाद किया।
आरोपी साहिल का मृतक नीटू की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या में मृतक की पत्नी भी शामिल बताई जा रही है। इसी के चलते ही उन्होंने हत्या की योजना बनाई। मामले में मृतक की पत्नी मीनाक्षी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड मांगा गया। वहां से दो आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मंजूर हुआ। मृतक की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन



स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल के मृतक नीटू राणा की पत्नी मीनाक्षी से प्रेम प्रंसग था। साहिल यहां मीनाक्षी से मिलने के लिए अक्सर आता जाता रहता था। योजना के अनुसार साहिल ने नीटू से भी दोस्ती कर ली थी। उनके बीच भी बातचीत होती रहती थी। जब उसे मीनाक्षी से मिलना होता था तो वह किसी होटल में मिलता था। उसके घर पर भी आना जाना हो गया था।
योजना के अनुसार मीनाक्षी अपने पति नीटू को सेक्स में कमजोर बताकर दवाई लेने की बात कहने लगी। इसके तहत ही उसने चार जनवरी को पति काे साहिल से मिलने के लिए कहा। जिस पर साहिल व अमन यहां पहुंचे और नीटू काे दवाई देने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। साहिल ने यू ट्यूब पर सूकोल नाम के इंजेक्शन के बारे में पता किया था। योजना के तहत 31 दिसंबर को उन्होंने एक मेडिकल शाॅप से चार इंजेक्शन खरीदे थे। इन्हीं इंजेक्शन से नीटू की जान ली गई।

नीटू राणा आकाश कोचिंग सेंटर में चपरासी था। वह चार जनवरी को लापता हो गया था। रात भर उसके परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। पांच जनवरी की सुबह उसका शव गांव के पास ही खेतों में मिला था। उसकी बाइक वहीं भी थी। बाजू में इंजेक्शन लगा हुआ था। उस समय ही परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



रास्ते से हटाकर बनाई थी शादी करने की योजना
आरोपी साहिल ने पूछताछ में बताया कि वह मुखर्जी नगर में रहकर एसएससी की कोचिंग ले रहा था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था और खरखौदा अदालत में टाइपिंग का कार्य करने लगा था। वर्ष 2022 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए मीनाक्षी से हुई। जिसके बाद उनके बीच मोबाइल नंबर की अदला बदली हो गई और वह बातचीत करने लगे। एक दिन वह मुलाना मेडिकल कालेज में मीनाक्षी से मिला। जहां पर वह दवाई लेने के लिए आई हुई थी। दोनों यहां पर एक होटल में भी रूके। इसके बाद उनके बीच बातचीत होती रही। दिसंबर 2022 में वह अपने मायके में करनाल के गांव सालवन आई हुई थी। जहां पर भी साहिल उससे मिला। इस दौरान मीनाक्षी का भाई मुजफ्फरनगर जेल में किसी अपराध में बंद था। उसकी जमानत के लिए वह कई बार मीनाक्षी के साथ मुजफ्फरनगर गया। प्रयागराज कोर्ट में भी गया। दोनों के बीच रुपयों का भी लेनदेन होता रहा। मीनाक्षी व उसने नीटू को रास्ते से हटाकर शादी की योजना बनाई। इसके लिए वह योजना बनाने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें